जबलपुर: भक्तों का कल्याण करने धरा पर आते हैं भगवान : सुरेंद्र शास्त्री,श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे भक्त, पुरानी जगदम्बा कालोनी में आयोजन

 जबलपुर: भक्तों का कल्याण करने धरा पर आते हैं भगवान : सुरेंद्र शास्त्री,श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे भक्त, पुरानी जगदम्बा कालोनी में आयोजन
SET News:

जबलपुर। पुरानी जगदम्बा कालोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग के पश्चात भगवान श्री कृष्ण के जन्म की मनोहर झांकी देखकर सभी श्रोता भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगे। जन्मोत्सव की खुशियों के बीच भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा।

व्यास पीठ से कथावाचक शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हर युग में भगवान अधर्म एवं पापियों का नाश, धर्म का उत्थान एवं अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए अवतार लेते हैं। पापियों का संहार करके अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। स्व.वायके शर्मा की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में व्यास पीठ का पूजन सरला शर्मा तथा रश्मि शर्मा ने किया। इस दौरान शरद शर्मा, अभय शर्मा, प्रभव, शांतनु, शिवा विश्वकर्मा, शिवम, रिया, प्रिंसी सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।व्यासपीठ एवं देवी देवताओं का पूजन अर्चन पंडित अमित उपाध्याय, संजय उपाध्याय ने संपन्न कराया।

भजनों पर नृत्य, पुष्प वर्षा-
कथा के दौरान श्री कृष्ण भगवान के प्रकट उत्सव पर भजन गायक शिवा विश्वकर्मा ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भजनों पर लोगों ने भक्ति भाव से नृत्य किया। भक्ति में झूम रहे भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। श्रीकृष्ण प्रकट उत्सव की खुशियां मनाई।

फल, मीठा, हरीरा वितरण-
श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान को फल, गुड़ के लड्डू, हरीरा, मीठा एवं माखन का भोग लगाया गया। कथा के समापन पर भगवान की मंगल आरती हुई और भक्तों को प्रसाद बांटा गया।

jabalpur reporter

Related post