MaiharPolitics

(मैहर) कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने भोपाल में सिंघार-पटवारी से की मुलाकात, संगठन मजबूत करने पर मंथन

जिला संगठन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और स्थानीय मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

सेटन्यूज़ (रामकुमार रजक) मैहर। मैहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर जिले के संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

संगठन और जनमुद्दों पर फोकस
बैठक के दौरान श्री घई ने मैहर जिले के संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा। आगामी योजनाओं और पार्टी की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला अध्यक्ष को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल भी रहा मौजूद
इस अवसर पर मैहर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष रामभद्र पांडे समेत जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति, जितेंद्र कुशवाहा, अमजद खान, दीपक मिश्रा, सुरेश विश्वकर्मा, गुड्डू सिंह और महेंद्र त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुलाकात को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना है कि इससे जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

Related Articles

Back to top button